क्रिकेट

IPL 2024: विराट कोहली फिर बने आरसीबी की दीवार, शतक से चूके लेकिन बने सीजन में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए सीजन का पांचवां अर्धशतक जड़ते हुए 600 रन के आंकड़े को पार कर लिया। मौजूदा सीजन में विराट इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Image

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक से चूके
  • धर्मशाला में खेली 47 गेंद में 92 रन की आतिशी पारी
  • स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को फिर दिया करारा जवाब

धर्मशाला: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का शानदार फॉर्म गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ जारी रहा। विराट ने पंजाब के खिलाफ खराब शुरुआत की और डेब्यू कर रहे विद्दवथ कावेरप्पा के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। तीन ओवर में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए विराट ने सीजन का पांचवां अर्धशतक 32 गेंद में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से जड़ दिया। विराट कोहली 47 गेंद पर 92 रन बनाकर आउट हुए। पारी के 18वें ओवर में विराट ने अर्शदीप की गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश की और बाउंड्री पर रायली रूसो के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी आतिशी पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के जड़े। विराट कोहली ने 195.74 के स्ट्राइक रेट के साथ पंजाब के खिलाफ रन बनाए।

सीजन में पूरे किए 600 रन

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान सीजन में 600 रन भी पूरे कर लिए। वो आईपीएल 2024 में 600 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले प्लेयर हैं। उन्होंने 12 मैच की 12 पारियों में एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से ये मुकाम हासिल किया है। विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 12 मैच में तीन बार नाबाद रहते हुए 634 रन 70.44 के औसत और 153.51 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। विराट का सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन रहा है। वो आईपीएल के 17वें सीजन में 55 चौके के साथ-साथ 30 छक्के भी जड़ चुके हैं।

चौथी बार किया 600 के आंकड़े को पार

विराट कोहली ने चौथी बार आईपीएल के सीजन में 600 रन के आंकड़े को पार किया है। साल 2013 में विराट ने पहली बार सीजन में 600 रन के आंकड़े का पार किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2016 में किया था। विराट कोहली ने इस सीजन 973 रन बनाए थे। साल 2013 में विराट ने 634 रन,2016 में 973, 2023 में 639 रन बनाए थे।

विराट को मिले दो जीवनदान

पारी की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को विद्वथ कावेरप्पा की गेंद पर जीवनदान शशांक सिंह ने दिया। विराट तब अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विराट को दूसरा जीवनदान कावेरप्पा की गेंद कवर में रायली रूसो ने दिया। ये कैच मुश्किल था जिसपर उनकी कोशिश पर विराट कोहली भी हैरान रह गए। विराट तब 10 रन बनाकर खेल रहे थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article