क्रिकेट

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना, विराट और रोहित को देखने के लिए उमड़े फैंस- देखिए VIDEO

Team India Departs For Australia: भारतीय क्रिकेट टीम अपने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में क्रिकेट फैंस जुटे और सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहीं जो लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज से दौरे का आगाज होगा।

Image

टीम इंडिया संग ऑस्ट्रेलिया रवाना होते विराट कोहली (SPORTS NOW)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025
  • टीम इंडिया दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई
  • एयरपोर्ट पर विराट-रोहित को देखने के लिए उमड़े फैंस

Indian Cricket Team Departs For Australia: टीम इंडिया बुधवार को तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए नई दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। एयरपोर्ट पर सभी की नजरें भारतीय दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर टिकी थीं जो कि काफी समय के बाद एक बार फिर मैदान पर अपना दमखम दिखाते नजर आने वाले हैं। वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) होंगे, जबकि उसके बाद होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम की अगुवाई करेंगे।

नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर देखे गए प्रमुख खिलाड़ियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल दिखे। कोहली और रोहित को आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में एक्शन में देखा गया था, जहां भारत अपराजित रहते हुए विजेता बना था।

वेस्टइंडीज-अमेरिका में भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से से संन्यास लेने के बाद अब दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे क्रिकेट के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी दूर रहने का फैसला किया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पुष्टि की कि रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है, और अब नेतृत्व शुभमन गिल को सौंप दिया गया है। रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में केवल एक बल्लेबाज के रूप में खेलना जारी रखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article