क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले फिर आध्यात्म की शरण में पहुंचे विराट कोहली, तस्वीरें हुईं वायरल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 11:57 AM IST

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले एक बार फिर आध्यात्म की शरण में हैं। उनकी ऋषिकेश दौरे पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Photo : Twitter

ऋषिकेश: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों आध्यात्म के रंग में रंगे हैं। आजकल उन्हें जब भी मौका मिलता है वो आध्यात्मिक गुरुओं की शरण में पत्नी अनुष्का के साथ चले जाते हैं। पिछले दिनों वो नैनीताल के कैंचीधाम में नीम करोली बाबा के आश्रम में पहुंचे। इसके भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में भी आध्यात्मिक पर्टयन करते नजर आए। इन दिनों वो ऋषिकेश में हैं और उन्होंने इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात की। उनकी और अनुष्का शर्मा की ऋषिकेश में स्वामी दयानंद जी महाराज आश्रम दौरे और समाधि दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विराट अनुष्का ने कराया भंडारे का आयोजन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ऋषिकेश में संतो के लिए भंडारे का आयोजन कराया। विराट कोहली ने आश्रम में अपने फैन्स के साथ भी मुलाकात की। फैन्स के साथ चर्चा का वीडियो सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियों में तो विराट क्रिकेट बॉल पर ऑटोग्राफ देते दिख रहे हैं। इसी दौरान विराट कोहली वीडियो बना रहे फैन्स को बड़ी ही विनम्रता के साथ ऐसा नहीं करने के लिए कहा। विराट फैन से कहते दिख रहे हैं, 'भाई ये आश्रम है।'विराट ने अपने इस व्यवहार से फैन्स के दिल जीत लिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की करेंगे तैयारीविराट कोहली श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद खाली वक्त में आराम कर रहे हैं और मन को शांत कर रहे हैं। वो जल्दी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही चार मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास में जुटेंगे। विराट के बल्ले से पिछले तीन साल से ज्यादा वक्त से टेस्ट में शतक नहीं निकला है। वो वनडे और टी20 में शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में फैन्स सफेद जर्सी पहनकर कंगारूओं के खिलाफ उनके शतकीय प्रहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article