क्रिकेट

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने के बाद कोहली-अनुष्का नजर आए लंदन के कृष्ण दास के कीर्तन में, देखें Video

Virat Kohli And Anushka Sharma attended Krishna Das Kirtan: टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर चल रहे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ नतर आ रहे हैं।

Image

कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

Virat Kohli And Anushka Sharma attended Krishna Das Kirtan: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में विराट कोहली बॉलीवुड स्टार और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का को 13 जुलाई को लंदन में अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में भाग लेते देखा गया। लंदन में साथ रहने के दौरान दोनों ने यूनियन चैपल में समारोह में हिस्सा लिया। कोहली इस महीने की शुरुआत में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के खत्म होने के बाद भारत से चले गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी खिताबी पारी

ब्रिजटाउन में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने जिताऊ पारी खेली थी। उन्होंने 128.81 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। कोहली ने कुल 59 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने 6 चौके और दो लंबे-लंबे छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 76 रन बनाए थे। हालांकि, कोहली का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। फाइनल के अलावा उनका किसी भी मुकाबले में बल्ला नहीं चला था।

टी20 फॉर्मेट को कहा अलविदा

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के कुछ मिनट बाद ही विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद चैम्पियन बनने के कुछ दिन बाद टीम देश पहुंची। वतन लौटने के बाद चैम्पियन खिलाड़ियों का मुंबई में विक्ट्री परेड हुई। इसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद विराट कोहली वंदे मातरम गाते हुए नजर आए थे। इसके बाद वे गाने पर झूमते हुए भी नजर आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ घंटों बाद ही कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article