क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy Final Live Score Streaming Online: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी सौराष्ट्र

SAUR vs VID Live Score Streaming: विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आज सौराष्ट्र का सामना विदर्भ से हो रहा है, जहां सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सौराष्ट्र के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका है तो विदर्भ की टीम तीसरी बार यह कप उठाना चाहेगी। इस मुकाबले का आनंद अगर आप भी लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

vijay Hazare Trophy Final Live

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल लाइव (साभार-BCCI)

SAUR vs VID Live Score Streaming: विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल (Vijay Hazare Trophy Final)में आज सौराष्ट्र (Saurashtra)का सामना विदर्भ (Vidarbha)से हो रहा है जहां सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विदर्भ की कमान हर्ष दुबे (Harsh Dubey) जबकि सौराष्ट्र का नेतृत्व हार्विक देसाई (Harvik Desai) के कंधों पर है। विदर्भ ने कर्नाटक को 6 विकेट से जबकि सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यह मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के मैदान पर खेला जाएगा जहां विदर्भ अपना तीसरा जबकि सौराष्ट्र पहला खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगे।

टॉस की भूमिका होगी अहम

इसल फाइनल मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम होने वाली है। दूसरी पारी की शुरुआत में ओस पड़ने लगती है और यही कारण है कि इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में स्पिनरों की भूमिका भी कम हो जाएगी। मैदान के आंकड़े भी कुछ यही कहते हैं। सीओई के दोनों मैदानों पर खेले गए छह नॉकआउट मैचों में से चार में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

हालांकि विदर्भ के युवा कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे की बल्लेबाजों को नियंत्रण में रखने की क्षमता काम आ सकती है। ऐसी परिस्थितियों में वही टीम चैंपियन बनेगी जो बेहतर धैर्य और जज्बा दिखाएगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला (Vidarbha vs Saurashtra Vijay Hazare Trophy Final Match Date)

सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा।

कहां होगा सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला (Vidarbha vs Saurashtra Vijay Hazare Trophy Final Match Venue)

सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के मैदान पर खेला जाएगा

कितने बजे शुरू होगा सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला (Vidarbha vs Saurashtra Vijay Hazare Trophy Final Match Timing)

सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1 बजे होगा।

कहां देखें सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (Vidarbha vs Saurashtra Vijay Hazare Trophy Final Match Live Streaming)

सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विदर्भ और सौराष्ट्र की टीम-

विदर्भ: हर्ष दुबे (कप्तान), यश ठाकुर (उप-कप्तान), अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, अमन मोखाड़े, यश राठौड़, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), अक्षय वाडकर, नचिकेत भुटे, दर्शन नालकंडे, आर समर्थ, पार्थ रेखाडे, दीपेश परवानी, प्रफुल्ल हिंगे, शुभम दुबे, गणेश भोसले।

सौराष्ट्र: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पंवार, प्रशांत राणा, आदित्य जड़ेजा, चेतन सकारिया, हेतविक कोटक, प्रणव कारिया, युवराज चुडासमा, पार्थ भुट, तरंग गोहेल, जय गोहिल, अंश गोसाई, पार्श्वराज राणा, हितेन कंबी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article