क्रिकेट

India Squad Update: नागपुर वनडे से पहले टीम इंडिया में हुई वरुण की सरप्राइज एंट्री

6 फरवरी से शुरू हो रहे भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई है। वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी बन सकते हैं। उन्होंने 5 मैच की टी20 सीरीज में सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए थे।

Image

वरुण चक्रवर्ती (साभार-BCCI)

भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी दी। मेंस सेलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वरुण चक्रवर्ती को भारत की टीम में शामिल किया है।

वरुण ने हालिया टी20 सीरीज में 14 विकेट लिए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में राजकोट में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं। नागपुर वनडे में वह प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा बन सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मो. शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article