क्रिकेट

U19 World Cup 2026 Champion: मात-पिता को नहीं...वैभव सूर्यवंशी ने इन्हें डेडिकेट किया अपना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड

टीम इंडिया की छठी खिताबी जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी ने जानिए किसे डेडिकेट किया अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड?

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट ICC X)

Vaibhav Suryavabshi Become Player of the Tournament U19 World Cup 2026: भारत की अंडर-19 टीम ने हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से पटखनी देकर छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। भारत इंग्लैंड को हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंद में 175 रन की धुंआधार पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 311 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 412 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी और 40.2 ओवर में 311 रन बना सकी।

फाइनल में बने प्लेयर ऑफ द मैच

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 175 रन की आतिशी पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े। उन्होंने 175 में से 150 रन 30 गेंद में जड़ दिए। उन्होंने फाइनल में 55 गेंद में अपना शतक 8 चौके और 8 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद 71 गेंद में 12 चौके और 13 छक्के की मदद से 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। वैभव 80 गेंद में 175 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे और इसी दौरान टीम की खिताबी जीत तकरीबन पक्की कर दी। इस पारी के लिए वैभव को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड

वैभव ने विश्व कप में 7 मैच की 7 पारी में 62.71 के औसत और 169.49 के स्ट्राइकरेट से 439 रन बनाए इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वैभव ने टूर्नामेंट में 41 चौके और 30 छक्के जड़े। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के अवार्ड से भी नवाजा गया।

सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किए अवार्ड

वैभव ने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर खुशी जाहिर की और इन अवार्ड्स को अपने परिवार को नहीं बल्कि टीम को सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया। वैभव ने खिताबी जीत के बाद कहा, मेरे पास इस पल को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम सब पिछले 7-8 महीनों से जिस तरह कड़ी मेहनत कर रहे थे। हमारा सपोर्ट स्टाफ लंबे समय से हमारे साथ है और हमेशा यह सुनिश्चित्त करता है कि हम फिट रहे। इसलिए मैं अपने ये अवॉर्ड उन्हें करना चाहता हूं।

मुझे अपने कौशल पर था भरोसा

वैभव ने टीम के अजेय अभियान को फाइनल में जारी रखने के बारे में, हम ज़्यादा प्रेशर नहीं ले रहे थे। हमने बस सोचा कि हमने टूर्नामेंट में अच्छा किया है, हम आज भी अपनी प्रोसेस फॉलो करेंगे और अपना नेचुरल गेम खेलेंगे। हमने विश्व कप के लिए तैयारी सिर्फ एशिया कप के दौरान ही नहीं की। ये तैयारी पिछले 8-9 महीनों से चल रही थी और सिर्फ खिलाड़ियों को पता है कि हमने उस दौरान कितनी कड़ी मेहनत की है। मुझे अपने कौशल पर भरोसा था कि मैं बड़े मैचों में योगदान दे सकता हूं और आज ऐसा हुआ।'

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

IND vs ENG: 'मैं स्वीकार करता हूं कि...' हैरी ब्रूक ने बताया भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने कहां गंवाया सेमीफाइनल मैच

IND vs ENG: 'मैं स्वीकार करता हूं कि...' हैरी ब्रूक ने बताया भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने कहां गंवाया सेमीफाइनल मैच

Who Won Yesterday Cricket Match (05 March, 2026): कल का मैच कौन जीता? IND vs ENG T20 Match, भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर की टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs ENG: 73 बाउंड्री 499 रन... भारत और इंग्लैंड के मैच में कितने बने रिकॉर्ड्स

IND vs ENG: 73 बाउंड्री 499 रन... भारत और इंग्लैंड के मैच में कितने बने रिकॉर्ड्स

मेरा मेडल उसको दे दो, संजू सैमसन ने बताया किसके कारण टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत

मेरा मेडल उसको दे दो, संजू सैमसन ने बताया किसके कारण टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत

India vs England Second Semi Final Match Highlights: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत, बैथल के शतक पर फिरा पानी

India vs England Second Semi Final Match Highlights: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत, बैथल के शतक पर फिरा पानी