क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बन गए आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तीसरी ही आईपीएल पारी में इतिहास रच दिया। गुजरात के खिलाफ मैच में वैभव ने गुजरात टाइटंस के अनुभवी गेंदबाजों की जमकर क्लावस लगाई और इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के अपने तीसरे ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। वैभव ने गुजरात के खिलाफ मैच में ठीक उसी तरह की बल्लेबाजी की जैसे उन्हें करियर की शुरुआत की। वैभव ने 17 गेंद में 6 छक्के और 3 चौके की मदद ने अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी की। यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इसके साथ ही वह आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान के रियान पराग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 17 साल और 175 दिन की आयु में आईपीएल में अर्धशतक बनाया था।

ईशांत शर्मा की लगाई क्लास

वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अलग ही मूड में नजर आए हैं। उन्होंने पारी के चौथे ओवर में ईशांत शर्मा की जमकर क्लास लगाई। इस ओवर में उन्होंने 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से कुल 28 रन बटोरे। इस ओवर के बाद भी वैभव रुके नहीं और उन्होंने अगले ओवर में वाशिंगटन सुंदर को रिमांड पर लिया। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में वैभव ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए और आईपीएल में इतिहास रच दिया। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में वैभव ने 21 रन बटोरे।

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी- 14 साल 32 दिन

रियान पराग- 17 साल 175 दिन

संजू सैमसन- 18 साल 169 दिन

लखनऊ के खिलाफ किया था डेब्यू

वैभव ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। डेब्यू पर ही उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। वैभव ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाया था। हालांकि, इस मुकाबले में वह अर्धशतक बनाने से चूक गए, लेकिन 20 गेंद में 34 रन बनाने वाले वैभव ने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुनहरे हाथों में है। उन्हें मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपसे में खरीदा था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका तब मिला जब चोट के कारण संजू सैमसन नहीं खेल पाए थे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article