क्रिकेट

Video: कहीं आप भूले तो नहीं, देखिए वैभव सूर्यवंशी ने IPL की पहली गेंद पर लगाया था कैसा छक्का

Vaibhav Sooryavanshi First IPL Ball Video: IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए अब तक वैभव सूर्यवंशी ने जो किया है, वह बड़े-बड़े दिग्गज सोच भी नहीं पाते। वैभव ने अपनी IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया था।​

Image

वैभव सूर्यवंशी IPL की पहली गेंद पर छक्का (IPL)

Vaibhav Sooryavanshi First IPL Ball Video: क्रिकेट की दुनिया में अभी जिस क्रिकेटर का नाम तेजी से गूंज रहा है, वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं। IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 19वें सीजन में वैभव का क्रेज सिर चढ़कर बोला। इस सीजन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का ऐसा लोहा मनवाया कि दुनिया हैरान रह गई। इस सीजन उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। वहीं एक ही सीजन में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल के एक सीजन में लगाए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला। IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए अब तक वैभव सूर्यवंशी ने जो किया है, वह बड़े-बड़े दिग्गज सोच भी नहीं पाते।

IPL की पहली गेंद पर लगाया छक्का

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव ने अपनी IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, कई फैंस उनके उस छक्के को भूल गए हैं। अगर आप भी वैभव सूर्यवंशी की IPL करियर की पहली गेंद भूल गए हैं तो हम आपके लिए उनके द्वारा खेली गई पहली गेंद और उस पर लगाए गए छक्के का वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि कैसे पूरी दिलेरी से वैभव ने शार्दुल ठाकुर जैसे विश्व प्रसिद्ध गेंदबाज की गेंद पर जबरदस्त छक्का जड़ा था। देखें वीडियो-

लखनऊ के खिलाफ खेला पहला मैच

20 अप्रैल 2025 को जगह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की ओर से ओपनिंग करने उतरे 14 साल 23 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने अनुभवी शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद खेली। तब दुनिया की नजरें इस छोटे से बच्चे पर थीं। शार्दुल ने वैभव को गुड लेंथ पर गेंद डाली। जिसे वैभव ने बिना किसी घबराहट के घुटना टिकाकर बल्ला घुमा दिया। गेंद बल्ले से लगकर डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से 86 मीटर दूर स्टैंड में जाकर गिरी। उनके छक्के को देखकर पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा था। तब कमेंट्री बॉक्स में बैठे क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह गए थे। यहां तक कि राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ की भी आंखें खुली की खुली रह गई थीं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article