क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi Celebration Video: जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम के साथ झूमे वैभव सूर्यवंशी, भोजपुरी संगीत पर थिरके, देखिए वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Dance Video: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने छठी बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। फाइनल में इंग्लैंड को रिकॉर्डतोड़ स्कोर बनाने के बाद हराने वाली आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम ने जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी इस दौरान भोजपुरी संगीत पर जमकर थिरकते नजर आए।

Image

वैभव सूर्यवंशी विश्व कप जीत के बाद टीम के साथ जश्न मनाते हुए (X/Rohann_45)

India U19 Cricket Team Celebration Video: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने हरारे में अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड को मात देते हुए छठी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के नायक रहे 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर दुनिया को सन्न कर दिया। इस जीत के बाद युवा टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया। ड्रेसिंग रूम में मनाए गए जश्न का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी संगीत पर भी जमकर थिरकते नजर आए।

भारत को खिताब दिलाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने कप्तान से पूछा कैसा महसूस हो रहा है, यह पूछे जाने पर भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा, "जो भी है वैभव की वजह से है" जिससे आसपास के लोगों ने खुशी जताई। इसके कुछ क्षण बाद, सूर्यवंशी लोकप्रिय भोजपुरी गानों पर अचानक नाचने लगे, जिससे इस जश्न में एक एक देसी अंदाज आ गया।

फाइनल मैच में सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ शतक जमाया। उन्होंने इंग्लैंड पर भारत की प्रभावशाली जीत की नींव रखी। इस 14 साल के बल्लेबाज ने सिर्फ 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रनों की यादगार पारी खेली, जिससे भारत ने 100 रनों की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया। ओपनर वैभव ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के 7 मैचों में 62.71 के प्रभावशाली औसत और 169.49 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 439 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े। इसमें दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस द्वारा 2022 अंडर-19 विश्व कप में बनाए गए एक संस्करण में सर्वाधिक 18 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड भी शामिल रहा। वैभव ने 2026 संस्करण में 30 छक्के लगाए, इसमें 15 छक्के फाइनल में ही लगा दिए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article