क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की हुई लड़ाई, श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की का VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi Fight Video: भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच जैसे ही मैच खत्म हुआ वैसे ही बीच मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका-ए के एक खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी के बीच हाथापाई हो जाती है।

Image

वैभव सूर्यवंशी की हुई लड़ाई (X/@Qamar5618)

Vaibhav Sooryavanshi Fight Video: श्रीलंका में हो रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मुकाबले में भारत-ए को श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत के युवा खिलाड़ी की श्रीलंका-ए के खिलाड़ी के साथ लड़ाई हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मैच टाई होने के बाद श्रीलंका ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए और भारत-ए को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया जीत से 8 रन दूर रह गई। हालांकि, जैसे ही मैच खत्म हुआ वैसे ही बीच मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका-ए के एक खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका-ए के खिलाड़ी के साथ हुआ झगड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे पवेलियन की तरफ जाने लगे। इसी बीच श्रीलंका-ए के किसी खिलाड़ी ने शायद कुछ बोल दिया। इसके बाद वैभव पीछे लौटे और दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान वहां मौजूद श्रीलंका-ए के कुछ खिलाड़ियों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवाया। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जोश-जोश में श्रीलंका-ए के खिलाड़ी ने कुछ अपशब्द बोला होगा। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी गुस्सा हो गए होंगे। इससे पहले भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा भी रोशनी कम होने के बावजूद मैच खिलाने को लेकर अंपायरों से बहस करते नजर आए थे। देखें वीडियो-

बता दें कि रोशनी कम होने और विवादित अंपायरिंग के बीच खेले गए सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने पहले खेलते हुए 16 रन बनाए थे। भारतीय टीम को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी। जब भारतीय टीम सुपर ओवर में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वैभव सूर्यवंशी की बजाय सातवें नंबर के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने स्ट्राइक ली। कुगाथस मथुलन की पहली तीन गेंदों तक वैभव को स्ट्राइक नहीं मिली। पहली तीन गेंदों में शेडगे सिर्फ 3 रन ही बना पाए। वैभव जब चौथी गेंद पर पहली बार स्ट्राइक लेने आए तो उन्होंने इस पर 2 रन बनाए। वहीं पांचवीं पर वैभव ने चौका जड़ा। अब आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी। इस गेंद को मथुलन ने सटीक यॉर्कर डाली और वैभव इस पर रन बनाने से चूक गए। इसके साथ ही इंडिया-ए मैच हार गई।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article