क्रिकेट

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कितने रन?

क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब बुलावायो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तेज शुरुआत तो की लेकिन एक बाद एक दो बड़े झटके से टीम इंडिया बैकफुट पर चली गई। वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने 7.4 में ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए 47 रन जोड़े। हालांकि, स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ एकबार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला बल्ला। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 14 साल के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स के अहम मुकाबले में नहीं चला। वह एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हालांकि, जितनी देर वह क्रीज पर रहे पड़ोसी देश के लिए खौफ बने रहे।

क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब बुलावायो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तेज शुरुआत तो की लेकिन एक बाद एक दो बड़े झटके से टीम इंडिया बैकफुट पर चली गई। वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने 7.4 में ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए 47 रन जोड़े।

22 गेंद पर बनाए 30 रन

आरोन जॉर्ज के साथ पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी 22 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ा। मोहम्मद सय्याम ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया। वह तेज शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

ये पहली बार नहीं है जब वैभव बड़े मैच में फेल हुए हैं। इससे पहले खेले गए अंडर-19 एशिया कप में वह पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ फेल रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए फाइनल में भी उनका बल्ला नहीं चला था।

बड़ी खेल पाने में रहे हैं नाकाम

एशिया कप में वैभव ने यूएई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 95 गेंदों पर 171 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद बड़ी टीमों के खिलाफ वह फेल रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मेच में उन्होंने सिर्फ पांच रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने सिर्फ नौ रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी वह सिर्फ 26 रन ही बना पाए थे।

इस टी20 वर्ल्ड कप में भी वैभव बड़ी टीमों के खिलाफ अपना चमत्कार दिखा पाने में सफल नहीं रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ फेल रहे और सिर्फ 40 रन ही बना सके। अभी तक के टूर्नामेंट में वैभव के बल्ले से दो फिफ्टी निकली है, जो उन्होंने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा था। वैभव ने पांच मैच की पांच पारियों में अभी कुल 196 रन बनाए हैं।

भारत और पाकिस्तान के लिए अहम मुकाबला

सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। हालांकि, टीम इंडिया का नेट रन रेट पाकिस्तान से कहीं ज्यादा बेहतर है। भारत प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और 6 अंक के साथ +3.337 नेट रन रेट हैं।

पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे भारत को 300 के स्कोर से पहले रोकना होगा। फिर चेज करते हुए 32 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत 300 का स्कोर पार कर लेता है तो पाकिस्तान को 30 ओवर में चेज करना होगा।

ऐसे में भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह पाकिस्तान के चारो खाने चित कर सेमीफाइनल में जगह बनाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक की सबसे सफल टीम है। भारत ने पांच बार खिताब जीते हैं। आज का मुकाबला जीतते ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

    उमेश कुमार
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article