वेब सीरीज

Jo Bachey Hain Sang Samait Lo: भारत में नहीं रिलीज होगी सीरीज, विरोध के बीच नेटफ्लिक्स ने लिया एक्शन

Netflix To Not Release Jo Bachey Hain Sang Samait Lo In India: वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की रिलीज को लेकर भारत में विरोध जारी है। लेकिन इसी बीच नेटफ्लिक्स ने मामले पर बड़ा एक्शन लिया है।

Image

Jo Bachey Hain Sang Samait Lo भारत में नहीं होगी रिलीज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Netflix on Jo Bachey Hain Sang Samait Lo In India: पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। भारत में लगातार इस सीरीज की रिलीज का विरोध किया जा रहा है। 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज की ओर से पाकिस्तानी वेब सीरीज के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई थी। साथ ही भारत में इसकी स्ट्रीमिंग रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी दखल देने की बात कही गई थी। वहीं अब इस मामले पर नेटफ्लिक्स ने एक्शन लिया है। खबर के मुताबिक, नेटफ्लिक्स फवाद खान और माहिरा खान की 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में रिलीज नहीं करेगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bhuvan Bam के खिलाफ दर्ज हुई FIR, युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में की अश्लील हरकत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने तय किया है कि वो भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए 'जो बचे हैं संग समेट लो' को रिलीज नहीं करेगा। हालांकि एक दिन पहले तक ये शो नेटफ्लिक्स इंडिया के अपकमिंग स्लेट में शामिल था। लेकिन रविवार को ये शो नेटफ्लिक्स इंडिया की नई सीरीज स्लेट का हिस्सा नहीं रहा। बताया जा रहा है कि ये कदम 2025 की सरकार की एडवाइजरी के तहत और भारत पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों को देखते हुए उठाया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे तो जान ले लो'

'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में नहीं होगी रिलीज

'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में नहीं होगी रिलीज

    कब शुरू हुआ था विवाद?

    फवाद खान और माहिरा खान की 'जो बचे हैं संग समेट लो' सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद भारत में इसका विरोध शुरू हुआ था। FWICE और AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसे देश में बैन करने की मांग की। FWICE ने सीरीज को लेकर नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी थी कि अगर भारत में इसकी रिलीज नहीं रोकी गई तो जहां भी नेटफ्लिक्स की शूटिंग जारी है, वहां से कर्मचारियों और कलाकारों को हटा लिया जाएगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article