क्रिकेट

WPL UPW Team 2023 Players List:

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 14, 2023, 12:18 AM IST

WPL UPW Team 2023 Players List, Full Squad: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए हुई नीलामी में यूपी वॉरियर्ज टीम ने अपने दल में इन खिलाड़ियों को शामिल किया है। ऐसा है नीलामी के बाद यूपी वॉरियर्ज का दल।

Image

डब्लूपीएल 2023 यूपी वॉरियर्ज फुल स्कवॉड

WPL UPW Team 2023 Players List, Squad: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए मुंबई के जियो कन्वेशन सेंटर में हुई नीलामी के बाद यूपी वॉरियर्ज ने एक मजबूत दल का गठन करने में सफल हुई है। यूपी ने अपने दल में 6 विदेशी सहित कुल 16 खिलाड़ियों को जगह दी है। 6 विदेश खिलाड़ियों में तीन ऑस्ट्रेलिया, 2 इंग्लैंड और एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर है। टीम इंडिया की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज ने 2.6 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। दीप्ति स्मृिति मंधाना(3.4 करोड़) के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाली भारतीय हैं।

पर्स में नहीं बचा एक भी पैसा, दो जगह रह गई खाली

यूपी ने अपने पर्स के पूरे 12 करोड़ रुपये खरीदारी में खर्च कर दिए। उसके पास नीलामी के बाद एक भी पैसा नहीं बचा है। यूपी के पास अधिकतम 18 खिलाड़ियों के दल में 2 जगह खाली रह गई हैं। नीलामी के बाद ऐसी है यूपी वॉरियर्स की पूरी टीम...

UP Warriorz (UPW) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST

क्रमांकखिलाड़ीदेश राशि
1दीप्ति शर्मा(ऑलराउंडर)भारत2.6 करोड़
2सोफी एक्लेस्टोन(ऑलराउंडर)इंग्लैंड1.8 करोड़
3देविका वैद्य(ऑलराउंडर)भारत1.4 करोड़
4तैहिला मैक्ग्रा(ऑलराउंडर)ऑस्ट्रेलिया1.4 करोड़
5शबनम इस्माइल(बॉलर)दक्षिण अफ्रीका1 करोड़
6ग्रेस हैरिस (ऑलराउंडर)ऑस्ट्रेलिया 75 लाख
7एलिसा हीली(विकेटकीपर)ऑस्ट्रेलिया70 लाख
8अंजली सरवानी (बॉलर)भारत55 लाख
9राजेश्वरी गायकवाड़(बॉलर)भारत40 लाख
10श्वेता सेहरावत(बैटर)भारत40 लाख
11किरण नावगिरे(बैटर)भारत30 लाख
12लॉरेन बेल(बॉलर)इंग्लैंड 30 लाख
13लक्ष्मी यादव(विकेटकीपर)भारत10 लाख
14पार्श्वी चोपड़ा(ऑलराउंडर)भारत10 लाख
15एस यशश्री(ऑलराउंडर)भारत 10 लाख
16सिमरन शेख(बैटर)भारत 10 लाख
17
18
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article