Updated WTC Points Table: मेहबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया को इस जीत से 12 अंक मिले । अब 12 मैचों के बाद उसके प्रतिशत अंक 59.09 से 62.50 हो गए हैं।
न्यूजीलैंड के 60 प्रतिशत अंक से गिरकर 50 हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है लेकिन उसने छह मैच ही खेले हैं। भारत 68.51 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर है जिसने नौ में से छह मैच जीते हैं।
आस्ट्रेलिया ने क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया। गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट वेलिंगटन में 172 रन से जीता था। उधर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए 4-1 से सीरीज अपने नाम करके डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
