क्रिकेट

U19 World Cup Semifinal Schedule: साफ हुई सेमीफाइनल की तस्वीर, जानें कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 में जीत के साथ ही सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टीम इंडिया ने ग्रुप-2 में 8 अंक और +2.585 नेट रन रेट के साथ टॉप पर कब्जा जमाया। वहीं, हार के साथ पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर थम गया। सेमीफाइनल की चारों टीमों के नाम तय हो गए हैं। आइए जानते हैं कब और किसका किससे सामना होगा।

Image

भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगहः फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा है। ग्रुप मुकाबलों के बाद टीम इंडिया ने सुपर-6 में भी अपने सारे मुकाबले जीते। जिम्बाब्वे को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 58 रन से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सुपर-6 में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारत ने वेदांत त्रिवेदी के शानदार 68 रन की पारी बदौलत 50 ओवर में 252 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में चेज यह टारगेट हासिल करना था लेकिन, पाकिस्तान की पूरी टीम 46.2 ओवर में मात्र 194 रन ही बना सकी।

भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर

भारत ने जीत के साथ ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया। भारत ने चार मैच में 8 अंक हासिल किए। इस दौरान उनका नेट रन रेट +2.585 रहा, जो इंग्लैंड से +1.757 कहीं ज्यादा रहा। इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया ने 8 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि अफगानिस्तान 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

मैचबनामवेन्यूतारीख
पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडक्वींस स्पोर्ट्स क्लब- बुलावायो 4 फरवरी 2026
दूसरा सेमीफाइनलभारत बनाम अफगानिस्तानहरारे स्पोर्ट्स क्लब- हरारे 5 फरवरी 2026

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 12वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह पहली टीम बन गई है, जिसने यह कारनामा किया है। इससे पहले 28 जनवरी 2026 को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतकर दर्ज कर भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी। कंगारू टीम ने 11वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरा है।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article