क्रिकेट

दो युवा क्रिकेटर होटल में महिलाओं के नहाने का वीडियो बनाते हुए गिरफ्तार, मच गया बवाल

श्रीलंका के अंडर- 19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर चोरी छिपे कई महिलाों का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (साभार- iStock)

श्रीलंका क्रिकेट में बवाल मच गया है। श्रीलंका के अंडर- 19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर चोरी छिपे कई महिलाों का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। इसके बाद एक महिला डॉक्टर ने शिकायत किया, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना नाराहेनपिटा इलाके के एक होटल की बताई जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं का नहाते हुए वीडियो किया रिकॉर्ड

खबर के अनुसार, एक होटल में श्रीलंका के अंडर-19 खिलाड़ी रुके थे। उसी होटल में कई महिला डॉक्टर एक प्रोफेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए रुकी थीं।बताया जा रहा है कि होटल के बाथरूम में छोटा सा छेद था। इस छेद का फायदा उठाकर दो खिलाड़ियों ने अपने मोबाइल कैमरे का गलत इस्तेमाल किया और महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसको एक महिला डॉक्टर ने देख लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। पुलिय यह भी देख रही है कि कहीं खिलाड़ियों ने महिलाओं का वीडियो इंटरनेट पर तो शेयर नहीं कर दिया।

पुरुषों का भी वीडियो किया था रिकॉर्ड

रिपोर्ट यह भी है कि दोनों युवा क्रिकेटरों ने कुछ पुरुषों का भी वीडियो रिकॉर्ड किया। दोनों खिलाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने अदालत में पेश किया। जहां 5 लाख श्रीलंकाई रुपए के निजी मुचलके पर दोनों को जमानत मिल गई है। फिलहाल, मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी। अलुथकाडे कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने खिलाड़ियों को दोबारा 25 मई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। फिलहाल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई की खबर सामने नहीं आई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पिछले 48 घंटों में बड़े बदलावों से गुजर रहा है। बोर्ड ने अपने पिछले सभी अधिकारियों को हटाकर नई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी नियुक्त की है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article