क्रिकेट

Major League Cricket: 34 साल के इस खिलाड़ी की धाकड़ गेंदबाजी, लगातार तीन मैचों में चटकाए 4 विकेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 29, 2023, 09:35 AM IST

Major League Cricket, Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट के क्वालीफायर-2 में टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क टीम का सामना हुआ। इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के 34 साल के गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी कर सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया।

Image

राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट। (फोटो- मेजर लीग क्रिकेट के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Major League Cricket, Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट का रोमांच अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। शनिवार को चेन्नई का सामना मुंबई यानी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क टीम से हुआ। एमआई न्यूयॉर्क टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7.90 की रनरेट से 158 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 35 रन के अंदर तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन डेवोन कॉन्वे और मिलिंद कुमार ने शानदार साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। इसके बाद भी एमआई के गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी कर टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

बोल्ट ने सबसे ज्यादा किए बोल्ड

टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाजी ट्रेंट बोल्ट ने विकेट चटकाए। उन्होंने सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 4 ओवर में किए और 6 की इकोनॉमी से 24 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलाव टिम डेविड दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 14 की इकोनॉमी के साथ एक ओवर में 14 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एहसान आदिल और राशिद खान ने एक-एक विकेट झटके।

लगातार तीन मैच में चटकाए तीन विकेट

34 साल के न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की एक बार फिर घातक गेंदबाजी देखने को मिली। वे मेजर लीग क्रिकेट में सात मैच खेल चुके हैं। इस दौरान वे लगातार तीन मैचों में 4 विकेट झटके हैं। बोल्ट ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट लिए। इसके अलावा वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ भी 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, सिएटल ओर्कास के खिलाफ 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा 20 रन की नाबाद पारी भी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article