क्रिकेट

AUS vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

Australia vs West Indies 2nd Test, Travis Head Covid Positive: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम के धाकड़ खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

Image

ट्रेविस हेड। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

Australia vs West Indies 2nd Test, Travis Head Covid Positive: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और मेहमान टीम वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। द एज की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हेड का ब्रिस्बेन को मंगलवार की सुबह तक रोका जाएगा, ताकि उन्हें ठीक होने के लिए अधिक समय मिल सके। अब वे देरी से ब्रिस्बेन पहुंचेंगे। टीम का प्रशिक्षण सत्र मंगलवार शाम को निर्धारित हैं।

NZ vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का ये धाकड़ खिलाड़ी करेगा वापसी, कोच ने जताया भरोसा

एडिलेड में हेड ने जड़ा था शतक

वनडे वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ट्रेविस हेड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। ट्रेविस हेड ने 88.80 की स्ट्राइक रेट से 134 गेंदों पर 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 119 रन बनाए थे। इस पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। शतकीय पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड (उपकप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article