क्रिकेट

IPL 2024 Date: 22 मार्च से हो सकता है आईपीएल 2024 का आगाज, इतने तारीख को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

IPL 2024 Date, Indian Premier League Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के तारीख का ऐलान हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, 22 मार्च से आईपीएल का आगाज होगा। बीसीसीआई भारत में पूरी लीग आयोजित करने को लेकर आश्वस्त है।

Image

आईपीएल का 22 मार्च से हो सकता है आगाज। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024 Date, Indian Premier League Updates: टी20 वर्ल्ड कप से पहले फटाफट क्रिकेट यानी दुनिया का सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल का रोमांच मार्च में शुरू हो सकता है। मार्च के अंतिम सप्ताह में आईपीएल का आगाज होगा और टी20 वर्ल्ड कप से 4 दिन पहले खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा और 26 मई को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से आईपीएल की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। बीसीसीआई 22 मार्च से 26 मई के बीच टूर्नामेंट को विंडो में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। कार्यक्रम की पुष्टि चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही की जा सकती है, लेकिन बीसीसीआई भारत में पूरी लीग आयोजित करने को लेकर आश्वस्त है।

डब्ल्यूपीएल का आगाज 22 फरवरी से

रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई द्वारा अपने हितधारकों के साथ चर्चा किए गए अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा सीजन 22 फरवरी से होगा और खिताबी मुकाबला 17 मार्च को हो सकता है। लीग के सभी मुकाबले बेंगलुरु और नई दिल्ली में खेले जाएंगे। बता दें कि बीसीसीआई एक से दो दिनों के अंदर तारीख की घोषणा कर सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है भारत का शेड्यूल

तारीख बनाम समय
5 जून 2024आयरलैंड8.30 PM
9 जून 2024 पाकिस्तान8.30 PM
12 जून 2024 अमेरिका8.30 PM
15 जून 2024कनाडा8.30 PM

पांच दिन बार टी20 वर्ल्ड कप का आगाज

आईपीएल का खिताबी मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। इसके पांच दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू हो जाएगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज के संयुक्त मेजबानी में एक जून से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। टूर्नामेंट के ओपनिंग में मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत का पहला मुकाबला 5 जून को होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा।
TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article