क्रिकेट

ट्रेविस हेड के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने जसप्रीत बुमराह

ट्रेविस हेड का बल्ला भारत के खिलाफ जमकर रन उगलता है लेकिन भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में खाता खोलने में नाकाम रहे और उन्हें इस तरह वापस पवेलियन भेजने की उपलब्धि जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुई।

Image

ट्रेविस हेड और जसप्रीत बुमराह

Photo : AP

मेलबर्न: शानदार फॉर्म में चल रहे बांए हाथ के धाकड़ कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला एमसीजी में गुरुवार से शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं चला। 7 गेंद पर हेड खाता खोले बगैर जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए। हेड का बल्ला टीम इंडिया के खिलाफ जमकर रन उगलता है लेकिन पहली बार वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपना खाता नहीं खोल सके। ये उपलब्धि सीरीज में धमाल मचा रहे जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी।

पहली बार नहीं खोल पाए भारत के खिलाफ खाता

ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ 14 टेस्ट की 24वीं पारी में पहली बार खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा भारत के खिलाफ 9 वनडे मैच की 9 पारियों और 8 टी20 मैच की 8 पारियों में वो शून्य पर आउट नहीं हुए। पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ 41वीं पारी में पहली बार शू्न्य पर पर आउट हुए हैं।

हेड ने लगाया है भारत के खिलाफ रनों का अंबार

हेड ने भारत के खिलाफ रनों का अंबार लगाया है। वो भारत के खिलाफ 14 टेस्ट में 48.86 के औसत से 1124, 9 वनडे में 43.12 के औसत से 345 और 8 टी20 में 36.42 के औसत से 255 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article