Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs Texas Super Kings: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक बार फिर अपने पुराने रंग में आ चुके हैं। क्रीज पर आते ही उनका बल्ला जमकर गरजने लगता है। यही नजारा मेजर लीग क्रिकेट में देखने को मिला। ट्रेविस हेड ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर महज 20 रनों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा लीग में लगातार तीसरा अर्धशतक है। उनकी इस पारी की बदौलत अपनी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए उन्होंने 240.90 की स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इन टीमों के खिलाफ खेली तूफानी पारी
टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ ट्रेविस हेड का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। हेड ने इससे पहले भी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जमकर गरजा था। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। हेड ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने 168.75 रेट से 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। इसके अलावाला उन्होंने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। हेड ने 33 गेंदों पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाए थे।
टॉप-3 स्कोरर की लिस्ट में हेड
वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेल रहे घातक बल्लेबाज ट्रेविस हेड टॉप-3 स्कोरर की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। शुरुआती मैचों में उनका बल्ल शांत रहा था, लेकिन उन्होंने शानदार कमबैक कर टॉप-3 स्कोरर की लिस्ट में जगह बना ली है। उन्होंने 6 मैचों में 179.62 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वे तीसरे नंबर पर पहुंच गए है।
