क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: फॉर्म में लौटा न्यूजीलैंड का सबसे अनुभवी बल्लेबाज, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा आतिशी शतक

त्रिकोणीय सीरीज में बुरी तरह बल्ले से नाकाम रहने वाले कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में आतिशी शतक जड़कर धमाल मचा दिया।

Image

टॉम लैथम

Photo : AP

कराची: हाल की में पाकिस्तान में संपन्न त्रिकोणीय सीरीज में बुरी तरह बल्ले से नाकाम रहने वाले कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में धमाल मचा दिया। हालांकि उन्होंने सीरीज के फाइनल मुकाबले में 56 रन की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे। उन्हें उस लय को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भी कायम रखते हुए 95 गेंद में शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। लैथम 118(104) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपने पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़े।

73 रन पर न्यूजीलैंड ने गंवा दिए थे तीन विकेट

टॉम लैथम जब बल्लेबाजी करने उतरे तब न्यूजीलैंड ने 3 विकेट महज 73 के स्कोर पर गंवा दिए थे। ऐसे में उन्होंने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे विल यंग का साथ दिया और उनके साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना अर्धशतक 61 गेंद पर पूरा किया। दोनों ने मिलकर स्कोर को 191 रन तक पहुंचाया। इसके बाद यंग 107 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन लैथम पिच पर टिके रहे।

फिलिप्स के साथ की शतकीय साझेदारी

लैथम का साथ देने ग्लेन फिलिप्स उतरे। दोनों ने मिलकर चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। इसी दौरान लैथम ने अपने वनडे करियर का सातवां शतक 95 गेंद में पूरा कर लिया। इसके बाद लैथम ने फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली और टीम को 300 रन के स्कोर के पार पहुंचा दिया। पारी के आखिरी ओवर में फिलिप्स 39 गेंद में 61 रन की आतिशी पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए। लेकिन लैथम पिच पर टिके रहे और 115 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 5 विकेट पर 320 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article