क्रिकेट

Today IPL Match, 5 April 2026: आईपीएल में आज किसका-किसका मैच है, जानिए डबल हेडर का पूरा शेड्यूल

Today IPL Match (आईपीएल में आज किसका-किसका मैच) 5 April 2026: रविवार, 5 अप्रैल धमाकेदार होने वाला है। आज आईपीएल 2026 में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। शाम को आईपीएल की दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीम आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं आज आईपीएल में किसका-किसका मैच है और किस ग्राउंड पर होगा मुकाबला खेला जाएगा।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच-

Today IPL Match (आईपीएल में आज किसका-किसका मैच) 5 April 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच में अब नया मोड़ आ गया है। 4 अप्रैल को इस सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला गया। अब आज यानी 5 अप्रैल, रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दूसरे मैच में आईपीएल की दो चिर प्रतिद्वंद्वी आरसीबी बनाम सीएसके के बीच खेला जाएगा।

हैदराबाद में लखनऊ की परीक्षा

पहला मुकाबला आरसीबी से हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद खतरनाक हो गई है। केकेआर के खिलाफ 200 प्लस का स्कोर बनाकर उसे डिफेंड किया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बल्ले से बड़े शॉट निकलने लगे हैं। मिडिल ऑर्डर में अनिकेत और हेनरिक क्लासेन की तूफानी बल्लेबाजी मैच का रूख बदलने में सक्षम है।

डबल हेडर का शेड्यूल-

मैचबनामसमयवेन्यू
1.सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स3:30 बजेहैदराबाद
2.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स7:30 बजेबेंगलुरु

लखनऊ को वापसी की उम्मीद

वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अभी भी कुछ अच्छा नहीं घटा है। अपना पहला ही मैच गंवाने के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी और टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। 141 के स्कोर के बचाव में गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट लेकर टीम के कुछ अच्छी खबर दी, लेकिन टीम को इससे कहीं ज्यादा करना होगा। यह मैच दोपहर तीन बजे खेला जाएगा।

बेंगलुरु में RCB vs CSK का मैच

एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार की शाम महफिल जमेगी। आईपीएल की दो सबसे बड़ी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ेंगी। आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी। टूर्नामेंट में अभी तक आरसीबी एक ही मैच खेली है और जीत दर्ज की है। अपने दूसरे मैच में अब सीएसके का सामना करेगी। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम आत्मविश्वास से भरी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल का बल्ला रन उगल रहा है।

दो मैच हार चुकी है चेन्नई

दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। पाटीदार भी गजब की फॉर्म में हैं। वहीं, गेंदबाजी में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार की तेज गेंदबाजी को तोड़ सीएसके को ढूंढना होगा। क्योंकि फिलहाल टूर्नामेंट सीएसके के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। पिछले दो मैच में खराब बल्लेबाजी, गेंदबाजी और खराब कप्तानी भी देखने को मिली है। दूसरे मैच में 200 प्लस का स्कोर बनाने के बाद बावजूद स्कोर डिफेंड नहीं कर सकी थी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article