क्रिकेट

IND vs AUS T20I: रिंकू से गेम फिनिश करना सीख रहा है यह बल्लेबाज

IND vs AUS T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम में अपने रोल को लेकर खुलकर बात की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह कौन सी चीज रिंकू सिंह से सीख रहे हैं।

Image

टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए टीम में अपने रोल के बारे में बताया। 21 साल के तिलक ने कहा कि वह अपना माइंडसेट क्लीयर रखते हैं।

उन्होंने पिछले मुकाबले में लेग स्पिनर के खिलाफ अपनी रणनीति पर बोलते हुए कहा 'मेरी मानसिकता ऐसी थी, मैं जिम्मेदारी लेना चाहता था, क्योंकि हम उस स्थिति में प्रति ओवर 10 रन बनाना चाहते थे। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त था कि यदि लेग स्पिनर गेंदबाजी करने आएगा तो मैं चांस लूंगा, क्योंकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ सूर्या भाई रन बना रहे थे।

रिंकू से सीख रहा हूं

मैं गेम को फिनिश करना चाहता हूं और इसके लिए रिंकू से सीख रहा हूं। वह टीम इंडिया के लिए लगातार ऐसा कर रहा है। मैं भी उसकी तरह मैच को खत्म करना चाहता हूं। आने वाले मैच में मैं ऐसा ही करता हुआ दिखूंगा। इसके अलावा तिलक ने कहा कि मैं प्रदर्शन का दबाव नहीं लेता और मैं बस टीम की जरुरत के हिसाब से खेलता हूं।

पहले मैच में तिलक का प्रदर्शन

विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 मैच में तिलक वर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उस मुकाबले में जब टीम को साझेदारी की जरुरत थी तब तिलक वर्मा ने 10 गेंद में 12 रन की पारी खेली थी। उन्हें भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज तनवीर सांघा ने अपना शिकार बनाया था।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे