क्रिकेट

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को भले ही हार मिली, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी जगह फिक्स की

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 7, 2023, 08:36 AM IST

India vs West indies 2nd T20 Match: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मैच में हार झेलनी पड़ी। यह मुकाबला भी दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक भरा रहा। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज पर 2-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज का जमकर बल्ला चला। टी20 टीम में उसने अपनी जगह लगभग फिक्स कर ली है।

Image

तिलक वर्मा।

Photo : AP

India vs West indies 2nd T20 Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीत और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 20 रन के अंदर दो धुरंधर बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने क्रीज पर रुक कर बल्लेबाजी कर और टीम के स्कोर को 100 के पर पहुंचाया। हालांकि, उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 152 रन बनाए थे। जबकि में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 7 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसी जीत के साथ वेस्टंडीज 2-0 से आगे है।

तिलक ने 124 स्ट्राइक रेट से रन बनाए

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने 124.39 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। यह उनका टी20 करियर का पहला अर्धशतक है। वहीं, वे शुरुआती दो पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार के नाम था।

गिल और सूर्या का फ्लॉप शो जारी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सनसनी फैलाने वाले शुभमन गिल और 360 डिग्री शॉट के माहिर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी है। दोनों खिलाड़ी एक बार बड़ी स्कोर करने में नाकाम रहे। शुभमन गिल ने कुल 9 गेंदों का सामना किया। इस दौरान एक छक्के की मदद से कुल 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सूर्यकुकमार यादव की बात करें तो वे रनआउट के शिकार हो गए। उन्होंने महज 3 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर रनआउट हो गए। संजू सैमसन भी महज 7 रन पर आउट हो गए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article