शहर

JPSC-JSSC भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार, हॉस्पिटल से देवेंद्र नाथ महतो का संघर्ष पत्र; स्टूडेंट को लिखा खास मैसेज

JPSC-JSSC भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल से संघर्ष पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के बावजूद भूख हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

Image

सदर अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का संघर्ष पत्र

रांची : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल से संघर्ष और इंसाफ के नाम खुला पत्र जारी कर आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक ले जाने का संकल्प दोहराया है। अस्पताल में उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और जब तक छात्रों को सम्पूर्ण न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा।

देवेंद्र नाथ महतो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी छात्रों, युवाओं और समर्थकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में साथ खड़े लोगों का सहयोग इस संघर्ष की ताकत है।उन्होंने अपने खुले पत्र में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ बल प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

भूख-हड़ताल के 10वें दिन जारी

उन्होंने पत्र पर लिखा कि 'मैं अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल के 10वें दिन सदर अस्पताल रांची में उपचाराधीन हूं और अस्पताल में रहते हुए भी मेरी भूख-हड़ताल जारी है तथा और भी निरंतर जारी रहेगा। मेरा शरीर अस्पताल में उपचाराधीन होने के बावजूद मेरा संघर्ष और उद्देश्य अडिग है। भले मेरा शरीर कमजोर हो सकता है लेकिन न्याय की जंग और संघर्ष का मैं कभी कमजोर नहीं हो सकता हूं।'

आगे लिखा कि मैं इस हिंसा का रास्ता बल प्रयोग से छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। बल के रास्ते अपनी अधिकारों नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरे निष्पक्ष छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और मेरे निष्पक्ष आंदोलन के दौरान बल प्रयोग नहीं होना चाहिए और शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बल प्रयोग नहीं होना चाहिए।

ये परीक्षाएं निरस्त

इधर, मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14वीं JPSC PT और 2023 व 2025 की बैकलॉग परीक्षाओं को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा, परीक्षा प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते 11वीं से 13वीं JPSC, FRO, ACF और APP समेत कई अन्य भर्तियों की भी निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article