क्रिकेट

IND vs SA: जीत के बाद क्या बोले साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 30 रन से जीत लिया। जीत के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान ने मैच को रोमांचक बताया। आप इस तरह के मुकाबलों का हिस्सा बनना चाहते हैं और निश्चित रूप से परिणाम को सही पक्ष में चाहते हैं।"​

Image

तेंबा बावुमा (साभार-Proteas Men)

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में खेले गए 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में भारत के खिलाफ 30 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीकी कप्तान बावुमा के मुताबिक मैच बेहद रोमांचक था और खुशकिस्मती से चीजें अच्छी रहीं। जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा, "यह मैच बहुत रोमांचक था। आप इस तरह के मुकाबलों का हिस्सा बनना चाहते हैं और निश्चित रूप से परिणाम को सही पक्ष में चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने जितना हो सके अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की। हमें पता था कि बल्लेबाजी मुश्किल होगी। यह हमारे लिए मुश्किल थी, लेकिन हमें जो भी मौका मिला उसका फायदा उठाना था। मुझे लगता है कि हमने वो खूबसूरती से किया।" मेहमान टीम के कप्तान ने कहा, "खुशकिस्मती से चीजें काफी अच्छी रहीं। हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच में वापस ला दिया, लेकिन बॉश (कॉर्बिन बॉश)और मार्को (जेनसन) के साथ भी, दिन के अंत में हुई साझेदारी ने हमें थोड़ा प्रोत्साहन दिया कि हम रविवार सुबह थोड़ा बेहतर खेल सकें। यह उतना शानदार नहीं था, लेकिन हम साझेदारी करने में सफल रहे। हमने जितना हो सके मैच में बने रहने की कोशिश की।"

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई थी। इस पारी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाए। इस दौरान कप्तान बावुमा ने सर्वाधिक 55 रन जुटाए। इसी के साथ टीम इंडिया को जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथी गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच वाशिंगटन सुंदर ने 31, जबकि अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!