क्रिकेट

IND vs AUS: बड़ी खबर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले स्टार भारतीय खिलाड़ी चोटिल- रिपोर्ट

Indian All-Rounder Injured Ahead Of IND vs AUS Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए बुधवार को ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवान हुई है। वहीं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन सकती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के एक प्रमुख भारतीय खिलाड़ी के चोटिल होने की रिपोर्ट है।

Image

ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया को करारा झटका-रिपोर्ट (Instagram/Indiancricketteam))

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका
  • स्टार भारतीय खिलाड़ी के चोटिल होने की रिपोर्ट सामने आई

Indian All-Rounder Injured Ahead Of Australia Tour: टीम इंडिया को आगामी 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन वनडे और 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का उन्हीं के घर में सामना करना है। इसके लिए भारतीय वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना भी हो चुकी है। जबकि जल्द ही टी20 टीम के खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। इसी बीच भारतीय टी20 टीम को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही भारत का एक दिग्गज टी20 क्रिकेटर चोटिल हो गया है।

भारतीय टीम को फरवरी-मार्च 2026 में अपनी जमीन व श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए एक शीर्ष टीम तैयार करनी है। हालांकि, भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक 14 दिन पहले, भारत को अपने स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे को लेकर एक बड़ी चिंताजनक खबर मिली है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिवम दुबे को पीठ में अकड़न है और वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी 2025/26 मैच के लिए मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जो श्रीनगर में आयोजित किया जाना है। वास्तव में, दुबे श्रीनगर गए थे, लेकिन वहां के ठंडे मौसम के कारण उनकी पीठ में अकड़न आ गई, जिसके कारण उन्हें मुंबई वापस लौटना पड़ा।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के एक सूत्र ने बताया, "वह टीम के साथ उड़ान भरकर गए थे, लेकिन ठंडे मौसम के कारण, उन्हें पीठ में अकड़न हो गई। मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, इसलिए वह मंगलवार को मुंबई वापस आ गए।" क्या शिवम दुबे ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयार होंगे या नहीं, अब ये बड़ा सवाल बन चुका है। शिवम दुबे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में नामित भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। इसलिए, दौरे से कुछ दिन पहले उनकी चोट से कुछ घबराहट हो सकती है।

फिलहाल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि दुबे के समय पर पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है और वो 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। वास्तव में, मुंबई टीम को उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर इस सप्ताह के अंत तक फिट हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को उनकी जरूरत होगी।

वैसे शिवम दुबे का अंतरराष्ट्रीय करियर चोटों की वजह से उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वो हैं तो एक ऑलराउंडर लेकिन कई मौकों पर वो अपनी लचर फिटनेस के कारण ही गेंदबाजी करने नहीं उतर पाते जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका साबित होता है। फैंस और टीम प्रबंधन यही चाहेंगे कि जब शिवम दुबे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो पूरी तरह से फिट हों ताकि वहां उनकी गेंदबाजी सेवाओं का भी उपयोग किया जा सके।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article