क्रिकेट

India’s squad for the Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नीतीश रेड्डी को मिला पहली बार मौका

India’s squad for the Border-Gavaskar Trophy: 22 नवंबर से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा की लंबे वक्त बाद वापसी हुई है जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार मौका मिला है।

Image

भारतीय टीम (साभार-AP)

India’s squad for the Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान बनाया गया है जो रोहित की अनुपस्थिति में एक मैच में टीम की कमान संभालेंगे। इस टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के अलावा ध्रुव जुरेल का मौका मिला है जबकि लंबे वक्त बाद प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था इस स्क्वॉड में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। हर्षित राणा को मौका दिया गया है। पहली बार नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। टीम उनमें हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाश रही है। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

भारत की टीम (Team Sqaud Birder Gavaskar Trophy): रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , आर अश्विन, आर जड़ेजा, मो. सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

रिजर्व खिलाड़ी: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद

बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के लिए कुलदीप यादव सेलेक्शन के लिए मौजूद नहीं थे। उन्होंने इंजरी के कारण इस दौरे से खुद को अलग रखा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा बेहद अहम होने वाला है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कार्यक्रम (Border-Gavaskar Schedule)

तारीखमैचवेन्यू
22-26 नवंबरपहला टेस्टपर्थ स्टेडियम, पर्थ
06-10 दिसंबरदूसरा टेस्टएडिलेड ओवल
14-18 दिसंबरतीसरा टेस्टद गाबा, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबरचौथा टेस्टएमसीजी, मेलबर्न
03-07 जनवरीपांचवा टेस्टएससीजी, सिडनी
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article