क्रिकेट

India Squad for Asia Cup 2023: ये हो सकती है एशिया कप के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 9, 2023, 11:49 AM IST

India Predicted Squad, Players List for Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर भारत सहित अन्य टीमों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई एशिया कप को लेकर जल्द ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर सकती है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

India Predicted Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमों ने तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप को लेकर बीसीसीआई टीम का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर बोर्ड की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे देखा जाए तो अब टूर्नामेंट को लेकर ज्यादा समय नहीं है। इसलिए उम्मीद किया जा रहा है कि आज टीम की घोषिणा हो सकती है।

Team India Predicted Squad, Players List for Asia Cup 2023

खिलाड़ी नामपोजिशन
रोहित शर्माकप्तान, ओपनर
शुभमन गिलओपनर
विराट कोहलीमिडिल ऑर्डर
रुतुराज गायकवाड़मिडिल ऑर्डर
शिखर धवनमिडिल ऑर्डर
संजू सैमसन/इशान किशनविकेटकीपर
हार्दिक पंंड्या ऑलराउंडर
रवींद्र जडेजाऑलराउंडर
अक्षर पटेलऑलराउंडर
युजवेंद्र चहलस्पिनर
कुलदीप यादव स्पिनर
जसप्रीत बुमराहतेज गेंदबाज
मोहम्मद सिराजतेज गेंदबाज
मोहम्मद शमीतेज गेंदबाज
उमरान मलिकतेज गेंदबाज

वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा मुकाबला

एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला कोलंबो के आर: प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

एशिया कप में कुल छह टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल ने क्वालीफाई किया है। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान के दो स्टेडियम में, जबकि 9 मैच श्रीलंका के दो स्टेडियम में खेले जाएंगे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article