क्रिकेट

Team India Jersey: नई जर्सी के साथ WTC के नए सत्र की शुरुआत करेगा भारत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 11, 2023, 02:43 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की नई टेस्ट जर्सी सामने आई है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से इस नई जर्सी की जानकारी दी है। पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई को डोमिनिका में खेला जाएगा। इसके साथ ही टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी।

Image

रोहित शर्मा (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया की नई टेस्ट जर्सी
  • रोहित शर्मा ने शेयर की फोटो
  • नई किट स्पांसर मिलने के बाद पहली जर्सी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की नई टेस्ट जर्सी की तस्वीर सामने आई है। एडिडास के करार के बाद टीम इंडिया की यह टेस्ट जर्सी पहले की तुलना में काफी आकर्षक लग रही है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से नई टेस्ट जर्सी शेयर की है।

इसके अलावा ट्विटर और इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के बाकी सदस्यों की भी नई जर्सी में तस्वीर वायरल हो रही है। इस नई जर्सी के सामने आते ही फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है।

टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार से

दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को डोमिनिका में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में कुछ युवा चेहरों को मौका दे सकती है। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के इस दौरे पर यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी ।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article