क्रिकेट

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, गवर्निंग काउंसिल ने जारी की सूची

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जानिए कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली।

Image

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन

KEY HIGHLIGHTS
  • 1574 खिलाड़ियों ने कराया था आईपीएल 2025 मेगाऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन
  • 576 खिलाड़ियों को आखिरी सूची में मिली है जगह
  • 81 खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ उतरेंगे मैदान में

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होनी वाली सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली नीलामी के लिए गवर्निंग काउंसिल ने शार्टलिस्टेड प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया है। मेगा ऑक्शन में 576 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। 10 टीमों में 70 विदेशी सहित कुल 204 खिलाड़ी नीलाम होने हैं। आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 998 खिलाड़ियों के नाम स्क्रीनिंग के बाद ही नीलामी की दौड़ से बाहर कर दिए गए है। नीलामी में भाग लेने वाले 576 खिलाड़ियों में 48 कैप्ड और 318 अनकैप्ड भारतीय, 193 कैप्ड विदेशी और 12 अनकैप्ड विदेशी और 3 एसोसिएट नेशन के प्लेयर्स शामिल हैं।

बेस प्राइज में हुए हैं बड़े बदलाव

आईपीएल मेगाऑक्शन में 81 खिलाड़ी सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ मैदान में उतरेंगे। 1.5 करोड़ के बेस प्राइज के साथ 27, 1.25 करोड़ बेस प्राइज के साथ 18, 1 करोड़ के बेस प्राइज के साथ 23, 75 लाख के बेस प्राइज के साथ 92, 50 लाख के बेस प्राइज के साथ 8, 40 लाख के बेस प्राइज के साथ 5 और सबसे कम 30 लाख के बेस प्राइज के साथ 320 खिलाड़ी नीलामी में भाग ले रहे हैं। 574 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 30 लाख के बेसप्राइज के साथ नीलामी के मैदान पर उतरे हैं।

कितने बजे शुरू होगी नीलामी

जेद्दा में नीलामी स्थानीय समयानुसार 24 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार 3:30 बजे) शुरू होगी। भारत और जेद्दा के वक्त में ढाई घंटे का फर्क है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article