क्रिकेट

IND vs BAN: तमीम इकबाल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, ये खिलाड़ी बना कप्तान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 07:00 AM IST

India vs Bangladesh ODI series: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेशी टीम को करारा झटका लगा है। उनकी टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को टीम की कमान सौंपी गई है।

Image

लिटन दास (ICC)

IND vs BAN ODI SERIES: भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार से वनड सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज के पहले वनडे से ठीक पहले मेजबान बांग्लादेश को करारा झटका लगा है। उनकी टीम के कप्तान व स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल चोटिल होने के कारण सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। खबर है कि अब उनकी जगह लिटन दास को वनडे कप्तान चुना गया है।

टेस्ट टीम के उपकप्तान लिटन दास टीम की अगुवाई करने की दौड़ में सबसे आगे है। टीम में हालांकि देश के शीर्ष क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी मौजूद हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम को बुधवार को अभ्यास के दौरान कमर में खिंचाव का सामना करना पड़ा।

बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में राष्ट्रीय टीम के फिजियो इस्लाम खान ने कहा, ‘‘तमीम के दाएं ग्रोइन में ग्रेड एक का खिंचाव है, जिसकी पुष्टि एमआरआई के बाद हुई है। हम दो सप्ताह उपचार प्रोटोकॉल बनाए रखेंगे, जिसके बाद उसका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। इसका मतलब है कि वह एकदिवसीय में उपलब्ध नहीं होगा और टेस्ट श्रृंखला के लिए भी वापसी की संभावना कम है।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article