क्रिकेट

IND vs SA Win Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega, T20 World Cup 2024, IND vs SA Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

रोहित शर्मा और एडेन मार्करम। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
  • ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।
  • द. अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रीतिशत ज्यादा।

T20 World Cup 2024, India vs South Africa Aaj ka match kaun jitega: टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला रविवार (29 जून 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों के लिए काफी अहम है, क्योंकि टूर्नामेंट में कई बड़ी टीमों को शिकस्त देकर यहां तक पहुंची है। यह रोमांचक मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया इस मुकाबले से पहले 2007 और 2014 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। हालांकि, टीम सिर्फ 2007 में चैम्पियन बन पाई थी, जबकि, 2014 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को श्रीलंका से हार का सामना करपा पड़ा था। लेकिन इस बार टीम इंडिया उसी जीत को दोहरना चाहेगी और खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

द. अफ्रीका के खिलाफ भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा (Ind vs SA Win Probability Today)

गुगल के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 70% है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत सिर्फ 30% है। वहीं, टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों के दक्षिण अफ्रीका आगे हैं। टीम को 3 मुकाबले में जीत मिली है और भारत को सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल हुई है। एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का दबदबा (india vs sa winning probability)

टी20 फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं। भारत को 14 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 11 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, न्यूट्रल वेन्यू की बात करें तो टीम इंडिया को 3 और दक्षिण अफ्रीका को दो मुकाबले में जीत मिली है।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article