क्रिकेट

T20 World Cup 2024, USA vs WI Match Pitch Report, Weather: अमेरिका-वेस्टइंडीज मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, USA vs WI Pitch Report: टी20 विश्व कप 2024 सुपर-8 दौर के मुकाबले में अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा होगा बारबाडोस के ब्रिजटाउन में पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

Image

वेस्टइंडीज बनाम अमेरिका, पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच होगी आज भिड़ंत
  • दोनों टीमों के बीच है करो या मरो का मुकाबला
  • जानिए कैसा होगा बारबाडोस की पिच और मौसम का मिजाज

T20 World Cup 2024, USA vs WI Pitch Report And Bridgetown Barbados Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के दूसरे मुकाबले में अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत होगी। सुपर 8 राउंड के ग्रुप 2 का ये मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। अमेरिका की टीम की कमान एरोन जोंस(Aaron Jones) के हाथों में है जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) कर रहे हैं। दोनों ही टीमें सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में हार के बाद इस मुकाबले में पहुंची हैं। दोनों का ये सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला है। जो टीम इस मुकाबले में हार का सामना करेगी उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चूरचूर हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में खेले जाने वाले इस सुपर-8 राउंड के मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

आज कैसा रहेगा बारबाडोस का मौसम (Bridgetown Barbados Weather Today)

वेस्टइंडीज और अमेरिका के बीच बारबाडोस में खेले जाने वाले सुपर-8 मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना थोड़ी है। स्थानीय समयानुसार रात में 8 बजे टॉस होगा साढ़े आठ बजे से खेल शुरू होगा। इस दौरान तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। ब्रिजटाउन में शुक्रवार रात उमस रहेगी और बारिश की संभावना मैच के दौरान 10 प्रतिशत तक है। ऐसे में मैच में इसका कोई ज्यादा असर नहीं होगा। खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा। लेकिन 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं थोड़ी राहत दे सकती है।

अमेरिका बनाम वेस्टइंडीज मैच बारबाडोस की पिच रिपोर्ट (USA vs WI Pitch Report)

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच मैच स्थानीय समयानुसार मैच शाम साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे) से खेला जाएगा। ब्रिजटाउन के मैदान पर मौजूदा विश्व कप के दौरान जो भी मैच खेले गए उनमें नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया शुरुआती मुकाबला ही लो स्कोरिंग रहा। इसके अलावा यहां खेले गए अन्य मैच अमूमन हाई स्कोरिंग रहे है। ऐसे में वेस्टइंडीज और मेजबान अमेरिका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में भी जमकर रन बनने की संभावना है। दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है और कोई भी जीत के लिए कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (USA vs WI Squad)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Full Squad T20 World Cup 2024):

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

अमेरिका क्रिकेट टीम (USA Full Squad T20 World Cup 2024):

एरोन जोन्स(कप्तान), मोनांक पटेल,एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वैन शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article