T20 World Cup 2024 Date And Venues: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके खत्म होने के करीब सात महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो सकती है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें उतरेंगी और कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। अभी सभी टीमों का फोकस वनडे वर्ल्ड कप पर है, लेकिन इस बीच टी20 वर्ल्ड कप की संभावित तारीख सामने आ गई है। अब क्वालीफाई कर चुकी टीमों का फोकस वनडे वर्ल्ड कप के साथ टी20 वर्ल्ड कप पर भी होगा।
4 जून से शुरू हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 4 जून से हो सकता है। यह टूर्नामेंट 30 जून तक चलेगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका के संयुक्त मेजबानी में 10 स्थानों पर टी20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेले जा सकते हैं। आईसीसी की एक टीम ने अमेरिका में कुछ शॉर्टलिस्ट किए गए स्थानों का निरीक्षण किया, जो पहली बार एक टी20 वर्ल्ड की मेजबानी करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए स्थानों में फ्लोरिडा के लारॅडररिल, मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क, डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम और न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स के वैप कोर्टलैंड पार्क शामिल है।
इस तरह फाइनल में पहंचेंगी टीमें
अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन नए बदलाव के साथ होगा। अभी तक पहले दौर के बाद सुपर 12 का आयोजन होता था, लेकिन टी20 वर्ल्ड केप 2024 में 20 टीमों को पहले दौर में पांच-पांच के चार ग्रुप में बांट दिया जाएगा। सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद सुपर-8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। इसके बाद सभी ग्रुप की टॉप टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
ये टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाइ
टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए अभी तक 15 टीमें क्वाली फाइ कर चुकी हैं। इसमें मेजबान टीम अमेरिका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और पापुआ न्यू गिनी शामिल है।
