क्रिकेट

वानखेड़े में टीम इंडिया ने गाया वंदे मातरम, रोंगटे खड़ा कर देगा वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को विक्ट्री परेड के बाज मैदान का चक्कर लगाते हुए वंदे मातरम गीत गाते नजर आए। वो नजारा रोंगटे खड़े करने वाला है। देखिए वीडियो।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने गाया वंदे मातरम गीत
  • रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • मैदान का चक्कर लगाते हुए प्लेयर्स ने बढ़ाया प्रशंसकों का जोश

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद स्वेदश लौटी। टीम इंडिया का नई दिल्ली से मुंबई तक जमकर स्वागत हुआ। मुंबई में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली गई। जिसमें शिरकत करने और वर्ल्ड चैंपियन टीम का दीदार करने लाखों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े। इसके बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे जहां प्रशंसकों का उन्होंने मैदान का चक्कर लगाते हुए अभिवादन किया।

एक साथ प्लेयर्स ने गाया वंदे मातरम गीत

मैदान का चक्कर लगाते हुए एक अनोखा नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स ट्रॉफी लिए एआर रहमान का वंदे मातरम सॉन्ग गाते दिखे। ये गीत उस दौरान स्टेडियम में बज रहा था। खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशंसक उस गीत को गा रहे थे। खिलाड़ी अपनी धुन में इतने मस्त थे कि उन्हें किसी बात की सुध नहीं थी। ये दृश्य स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैन्स के अंदर भी जोश भर रहे थे।

रौंगटे खड़े करना वाल था नजारा

प्लेयर्स और स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों का एक साथ वंदे मातरम गीत गाता हुआ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ये वीडियो रौंगटे खड़े करने वाला है। बीसीसीआई ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article