क्रिकेट

India Squad T20 World Cup 2024: विराट कोहली के बिना टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 13, 2024, 04:48 PM IST

T20 World Cup 2024 India Cricket Team Squad: अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होना है, लेकिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा सकता है। रिपोट के अनुसार, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। ऐसे में देखें कैसी होगी टीम इंडिया की परफेक्ट प्लेइंग-11।

Image

विराट कोहली के बिना टी20 वर्ल्ड कप में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

Photo : Times Now Digital

India Playing 11 Prediction, T20 Word cup 2024, Virat Kohli Out: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनके फैंस के लिए यह वर्ल्ड कप फिका रह सकता है। हालांकि, विराट कोहली के टीम से बाहर होने को लेकर अभी तक आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए विराट कोहली को टीम इंडिया में शामिल करने के इच्छुक नहीं हैं। इसका कारण यह माना जा रहा है कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में टीम की जरूरत पर खड़े नहीं उतरते हैं।

27 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेल चुके विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालांकि, उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के साथ टीम में शामिल किया गया था। वहीं, विराट कोहली 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। उनके प्रदर्शन पर न केवल टीम मैनेजमेंट की नजर रहेगी, बल्कि उनके फैंस भी नजर बनाए रखेंगे। वहीं, पिछले दिनों बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान होने की बात कही थी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि अगर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप नहीं खलते हैं तो टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का संभावित स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव , रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

कोहली की जगह के लिए ये खिलाड़ी रेस में

टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 से अगर विराट कोहली बाहर होते हैं तो उनकी जगह के लिए तीन युवा बल्लेबाज रेस में हैं। इसमें शिवम दुबे, रिंकू सिंह के अलावा सूर्यकुमार यादव है। शिवम दुबे और रिंकू सिंह लगातार रन बना रहे हैं और अपनी टीम को जीता भी रहे हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण पिछले कुछ दिनों से मैदान से बाहर है, लेकिन आईपीएल में उनकी वापसी की संभावना है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article