टी20 विश्व कप 2024 के लीग दौर के मुकाबले समाप्त होने वाले हैं। टूर्नामेंट के सुपर-8 में एंट्री करने वाली 5 टीमों के नाम साफ हो चुके हैं। सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली तीन टीमों की जगह फिलहाल खाली है।ऑस्ट्रेलिया, भारत, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-8 राउंड में प्रवेश कर चुकी हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनमैन गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टूर्नामेंट के 29 जून को बारबाडोस में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल
ब्रैड हॉग ने कहा है कि 29 जून को बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। हॉग ने कहा, सुपर-8 राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के ग्रुप में अफगानिस्तान के बांग्लादेश की टीम हो सकती है। ऐसे में आप आशा कर सकते हैं कि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में एक बार फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला होने के आसार बनते दिख रहे हैं। जो देखना मैं पसंद करूंगा।'
सुपर-8 राउंड में ऑस्ट्रेलिया के पास रहेगी बढ़त
हॉग ने कहा कि सुपर-8 में दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पास बढ़त होगी। हॉग ने कहा, सुपर-8 राउंड में जब भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगो तो बढ़त ऑस्ट्रेलिया के पास होगी क्योंकि वो वेस्टइंडीज में अपने लीग मैच खेल चुकी है। यहां की पिच धीमी है और परिस्थितियां मु्श्किल। भारतीय टीम ने अपने अधिकांश मैच न्यूयॉर्क में खेले जहां पिच तेज उछाल वाली थी। भारतीय बल्लेबाज वहां अपनी लय हासिल नहीं कर सके। वहीं वो आईपीएल में सपाट विकेटों में बल्लेबाजी करके यहां पहुंचे हैं तो उन्हें यहां परिस्थितियों से तालमेल बनाने में वक्त लगेगा।
शनिवार को दोनों टीमें खेलेंगी अपना आखिरी मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। भारत को अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमें इस मुकाबले में सुपर-8 की अपनी तैयारियों को परखना चाहेंगी। दोनों टीमों का मुकाबला 15 जून को होना है।
एक साल में तीसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल
अगर हॉग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो एक साल के अंतराल में ये तीसरी आईसीसी स्पर्धा होगी जिसके फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना सामना होगा। पिछले साल जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम भिड़ी थीं। इसके बाद नवंबर में भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था।
