क्रिकेट

T20 World Cup 2024: अक्षर पटेल ने शानदार कैच के साथ पूरा किया विकेटों का पचासा, देखें VIDEO

अक्षर पटेल ने शानदार अंदाज में टी20 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार कैच अपनी ही गेंद पर लेकर विकेटों का अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने में 9 साल लंबा वक्त लगा।

Image

अक्षर पटेल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षर पटेल ने पूरे किए T20I में 50 विकेट
  • करियर के 53वें मैच में हासिल किया मुकाम
  • पचासा पूरा करने में लगे 9 साल

न्यूयॉर्क: टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में की। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर आयरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए आयरलैंड की टीम को 16 ओवर में 96 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया।

(साभार ICC)

दूसरी ही गेंद पर अक्षर ने झटका विकेट

आयरलैंड के खिलाफ अक्षर पटेल ने एक ओवर में 3 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। अपने ओवर की दूसरी गेंद पर पटेल ने बैरी मैकार्थी का फॉलो थ्रू में शानदार कैच लपका और भारतीय टीम को आठवां झटका दिया। अक्षर ने फॉलो थ्रू में बिजली सी तेजी दिखाई जिसे देखकर दर्शक भौचक्के रह गए।

T20I 9 साल में पूरे किए 50 विकेट

इसके साथ ही अक्षर पटेल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने करियर के 53वें मैच की 51 वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 23.78 के औसत और 7.24 की इकोनॉमी के साथ विकेटों का अर्धशतक पूरा किया। जुलाई 2015 में जिंब्बावे के खिलाफ हरारे में टी20आई डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल को 50 विकेट के आंकड़े को छूने में 9 साल लंबा वक्त लगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article