क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद बाबर ने बताया कहां और किसने बदला मैच का रुख

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 08:57 PM IST

पाकिस्तान ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देने के बाद बताया है कि खराब शुरुआत के बाद उनकी टीम के पक्ष में कब और कैसे बदला मैच का रुख?

Image

Mohammad-Haris

सिडनी: पाकिस्तान ने गुरुवार को खेले गए सुपर-12 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के बारिश से प्रभावित मुकाबले में 33 रन के अंतर से मात देकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के साथ होना उसमें बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती हैं तो पाकिस्तान के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे।

मोहम्मद हारिस ने पलटा मैच का रुख

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की 33 रन के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान बाबर आजम ने कहा, आज टीम ने जैसा प्रदर्शन किया उसे देखकर खुश हूं। मेरा और रिजवान का प्रदर्शन आशानुरूप नहीं रहा लेकिन मोहम्मद हारिस ने जो पारी खेली उससे खेल का रुख पूरी तरह पलट गया। वो एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं।' मोहम्मद हारिस ने 11 गेंद में 28 रन की पारी खेली और पाकिस्तान को शुरुआती झटकों के दबाव से बाहर निकाल दिया।

शादाब और इफ्तिखार ने की शानदार बल्लेबाजी

इसके बाद शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 36 गेंद में 82 रन की साझेदारी करके पाकिस्तान को 6 विकेट पर 185 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। ऐसे में दोनों की तारीफ करते हुए बाबर ने कहा, शादाब और इफ्तिखार ने जिस तरह की पारी खेली और जिस अंदाज में पारी का अंत किया वो अंत किया वो शानदार था।

हमारी टीम में हैं सभी मैच विनर

क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली टीम पाकिस्तान की सर्वश्रेष्ठ एकादश है? इसके जवाब में बाबर ने कहा, ये सभी हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और सभी खेलने के लिए तैयार हैं। सभी मैच विनर हैं। जब हम मैच की योजना बनाते हैं तब ये देखते हैं कि सभी खेलने के लिए तैयार हैं या नहीं।

पहले दो मैचों में करीबी हार से हुआ नुकसान

टूर्नामेंट में अबतक किस चीज ने आपको सबसे ज्यादा परेशान किया है? इसके जवाब में बाबर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो पहले दो मैचों में हमें करीबी हार का सामना करना पड़ा उससे हमें नुकसान हुआ। लेकिन टीम ने पिछले दो मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया और अपना शतप्रतिशत दिया। इसलिए अब हम मैच दर मैच आगे बढ़ रहे हैं और बेहतर परिणाम निकलने की आशा कर रहे हैं। आप जानते हैं कि क्रिकेट बेहद मजेदार खेल है आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है। हम बेहतर परिणाम की आशा कर रहे हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article