क्रिकेट

सिडनी में शिकायत: भारतीय खिलाड़ियों को खाने में मिला सिर्फ सैंडविच, 42 KM दूर प्रैक्टिस ग्राउंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:00 AM IST

India vs Netherlands in T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब दूसरे मैच में मैदान पर उतरने की तैयारी में है। भारत सुपर-12 राउंड अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी में इंतजाम को लेकर शिकायत की है।

Image

सिडनी में शिकायत: भारतीय खिलाड़ियों को खाने में मिला सिर्फ सैंडविच, 42 KM दूर प्रैक्टिस ग्राउंड

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 में अपना दूसरा मैच गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टकराएंगी। हालांकि, मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खाने और प्रैक्टिस ग्राउंड को लेकर शिकायत की है। टीम इंडिया को जो खाना परोसा गया वो अच्छा नहीं था। उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया। भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र भी छोड़ दिया, क्योंकि प्रैक्टिस ग्राउंड ब्लैकटाउन (सिडनी के उपनगर) में है, जो होटल से 42 किलोमीटर दूर है।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खराब खाने को लेकर शिकायत के बाद ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया। ऐसे में बीसीसीआई ने आईसीसी से शिकायत की है कि सिडनी में खिलाड़ियों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया गया। समझा जाता है कि अभ्यास के बाद के भोजन की व्यवस्था लगभग सभी टीम के लिए समान है और भारतीय खिलाड़ियों को गर्म भोजन नहीं दिया जा रहा जो कि बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार कड़े ट्रेनिंग सत्र के बाद जरूरी है।

पीटीआई के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, 'यह किसी तरह के बहिष्कार जैसा नहीं है। कुछ खिलाड़ियों ने फल और फलाफेल लिया लेकिन हर कोई दोपहर का भोजन करना चाहता था और इसलिए उन्होंने होटल वापस जाकर खाना खाया।'

उन्होंने कहा, 'समस्या यह है कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद)ट्रेनिंग के बाद गर्म भोजन नहीं दे रहा है। द्विपक्षीय श्रृंखला में मेजबान संघ खानपान का इंतजाम देखता है और वे हमेशा ट्रेनिंग सत्र के बाद गर्म भारतीय भोजन उपलब्ध कराते हैं लेकिन आईसीसी के लिए, नियम सभी देशों के लिए समान हैं।'

गौरतलब है कि भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया। भारत ने रविवार को मेलबर्न में पाकिस्तान के विरुद्ध 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने आखिरी गेंद पर हासिल किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article