क्रिकेट

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जीत के बाद क्या बोले नए कप्तान सूर्या

IND vs SL, Suryakumar Yadav Statement: तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 43 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। जीत के बाद टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया।

Image

अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार यादप। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

IND vs SL, Suryakumar Yadav Statement:भारत के नये टी20 कप्तान के तौर पर अपने सफर की जीत से शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को कहा कि भले ही श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की लेकिन उन्हें शुरू से लग रहा था कि मेजबान टीम के खिलाफ मैच में वह दबदबा बनाये थे क्योंकि उनके गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा करने वाली ओस नहीं पड़ रही थी।श्रीलंका ने भारत द्वारा बनाये गये 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 149 रन बना लिये थे। लेकिन फिर 21 रन पर आठ विकेट गंवाकर 43 रन से मैच हार गई।

सूर्यकुमार 26 गेंद में 58 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली रहे कि ओस नहीं थी।’’ उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए श्रीलंकाई टीम की प्रशंसा की। लेकिन कहा कि उन्हें पता था कि मैच आगे बढ़ेगा तो पिच भी धीमी होती जायेगी। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘ उन्होंने पहली गेंद से ही अच्छा क्रिकेट खेला। वे लय बनाये थे। इसलिये श्रेय उन्हें जाता है। हम जानते हैं कि रात में विकेट कैसा रहता है।’’

वहीं श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका ने कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। लेकिन अंतिम हिस्से में हमने मजबूती से वापसी की। हमें लगा कि वे 240 रन तक पहुंच सकते हैं, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ पर 170 रन पर पूरी टीम के आउट होने पर श्रीलंकाई कप्तान ने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘‘मध्यक्रम की बल्लेबाजी से थोड़ा निराश हूं, हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। ’’

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article