क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन सूर्या ने बताया क्यों वनडे क्रिकेट में नहीं हुए सफल

सूर्यकुमार यादव ने आकाश चोपड़ा को दिए गए इंटरव्यू में बताया है कि वह वनडे फॉर्मेट में क्यों नहीं सफल हो पाए। टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। वह लंबे वक्त तक टी20 के नंबर वन बल्लेबाज रहे।

Image

सूर्यकुमार यादव (साभार-X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था और फिर श्रेयस अय्यर को इस फॉर्मेट में टीम का कप्तान बना दिया गया। अब लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्या ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा को एक इंटरव्यू दिया है, उन्होंने तमाम मुद्दों पर बात की है। इसी क्रम में उन्होंने वनडे फॉर्मेट में असफल होने के अपने कारणों पर बात की है। उन्होंने बताया है कि वह इस फॉर्मेट में क्यों नहीं सफल हो पाए।

वनडे में क्यों नहीं सफल हो पाए सूर्या?

सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजों के लिए वनडे को सबसे कठिन फॉर्मेट बताया। चाहे अब लो-ऑर्डर में बल्लेबाज करना हो या फिर किसी और बल्लेबाजी क्रम में। इस दौरान सूर्या ने ये भी बताया कि वह इस फॉर्मेट में क्यों नहीं सफल हो पाए। सूर्या ने स्वीकारा कि उन्होंने इस फॉर्मेट में उतनी मेहनत नहीं कि जितनी चाहिए थी। उन्होंने कहा 'मैं इस फॉर्मेट में आशा के अनुरूप नहीं खेल पाया। चूंकी यह भी व्हाइट बॉल फॉर्मेट था। मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मैंने उतनी मेहनत की नहीं, जितनी मेहनत उस फॉर्मेट के लिए लगती है।

टी20 में रहा शानदार करियर

लंबे वक्त तक इस फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 107 पारी में 36.35 की औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3,272 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 25 अर्धशतक जड़े। वहीं वनडे में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 37 वनडे खेल चुके सूर्या इस फॉर्मेट में केवल 773 रन बना पाए हैं और उनका औसत केवल 25.76 रहा है। इस फॉर्मेट में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article