क्रिकेट

T20 World Cup 2024: दुनिया के नंबर-वन बल्लेबाज का पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप शो रहा जारी, देखें आंकड़े

दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप शो टी20 विश्व कप 2024 में भी बदस्तूर जारी रहा। सूर्या न्यूयॉर्क में दो अंक के आंकड़े को भी नहीं छू सके।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के खिलाफ फिर नहीं चला सूर्यकुमार का बल्ला
  • लगातार पांचवीं बार सूर्या हुए पाक के खिलाफ नाकाम
  • पहली बार नहीं छू पाए दो अंक का भी आंकड़ा

न्यूयॉर्क: आईसीसी की टी20 रैकिंग में पहले पायदान पर काबिज सूर्यकुमार यादव बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में नहीं चला। सूर्यकुमार यादव 7(8) रन बनाकर हारिस रउफ की गेंद पर मोहम्मद आमिर के हाथों लपके गए। आयरलैंड के खिलाफ सूर्या ने 31 रन की पारी खेली थी। लेकिन रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव टीम के लिए मुश्किल परिस्थिति में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

7 रन की पारी खेलकर लौटे पवेलियन

पाकिस्तान के खिलाफ उनका टी20 में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवीं बार टी20 मुकाबले में खेलते हुए अपना सबसे खराब प्रदर्शन रविवार को न्यूयॉर्क में किया। इससे पहले चार मुकाबलों में सूर्या ने 11, 18, 13 और 15 रन की पारियां खेली थी। लेकिन इस बार वो दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके और 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान के खिलाफ बेहद खराब है प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैच की पांच पारियों में एक बार भी नाबाद रहे बगैर सूर्यकुमार यादव 64 रन 12.80 के औसत और 118.51 के स्टाइक रेट से बना सके हैं। उनके जैसे बल्लेबाज के लिए पाकिस्तान के खिलाफ लगातार नाकाम होना अच्छे संकेत नहीं है। वनडे विश्व कप में भी सूर्या भारतीय टीम में थे लेकिन टीम की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article