क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद किए गए कमेंट के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव पर गिरी गाज, ICC ने की कार्रवाई

आईसीसी ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में जीत के बाद सैन्य बलों पर की गई टिप्पणी के लिए कार्रवाई की गई है। जानिए उनके ऊपर हुआ कितना जुर्माना?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2025

Photo : AP

दुबई: एशिया कप आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टूर्नामेंट के ग्रुप लीग मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया क्योंकि इस मुकाबले के बाद उन्होंने दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया था। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में सूर्यकुमार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था। सूर्यकुमार ने खुद को निर्दोष बताया लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों में ऐसा कोई बयान नहीं देने को कहा गया जिसे राजनीतिक माना जा सके। भारतीय कप्तान की सुनवाई आईसीसी मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने की।

दोनों टीमों के बीच तनाव तब से चरम पर है जब भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article