क्रिकेट

सुरैश रैना ने इस गेंदबाज को लेकर की भविष्यवाणी, बोले बन सकते हैं अगला राशिद खान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 3, 2023, 02:42 PM IST

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने रवि बिश्नोई की तुलना राशिद खान से की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वह जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं वह अगले राशिद खान बन सकते हैं। राशिद खान वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज हैं और उनके नाम 500 विकेट है।

Image

सुरैश रैना

Photo : Twitter

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने यूवा गेंदबाज रवि बिश्नोई की तारीफ करते हुए कहा कि वह जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं और जिस तरह का उनका कैरेक्टर है वह भविष्य में राशिद खान की तरह बन सकते हैं। रैना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यदि आप उन बड़े गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने टेस्ट कैप हासिल किया तो मुझे लगता है कि रवि बिश्नोई में वह कैरेक्टर है कि वह राशिद खान की तरह बन सकते हैं।

बिश्नोई के लिए शानदार रहा 2022 का साल

रवि बिश्नोई की बात करें तो साल 2022 उनके लिए शानदार रहा था। उन्होंने 10 मैच में 17.12 की औसत और 7.08 की इकोनॉमी से 16 विकेट झटके थे, जिसमें 16 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन था। हालांकि, राशिद खान की बात करें तो वह टी20 फॉर्मेट में वर्ल्ड के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनके नाम 371 मैच में 6.38 की इकोनॉमी से 500 विकेट हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह और आकाश चोपड़ा जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। ओझा ने अभिषेक शर्मा के बारे में अपनी राय दी। अभिषेक ने आईपीएल 2022 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 14 मैच में 3042 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए थे।

इसके अलावा आरपी सिंह ने अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल की तारीफ की। उन्होंने कहा 'यदि आप घरेलू क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी देखेंगे तो कहेंगे कि वह एक अलग लेवल के खिलाड़ी हैं। उनके गेम को समझे की क्षमता कमाल की है। वह बडे़ स्कोर बनाना पसंद करते हैं। अगर वह 50 रन बनाते हैं तो उसे 100 रन में बदलने की कोशिश करते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article