क्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने किया ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान, श्रीलंकाई खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बीच में चोटिल ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जानिए किस खिलाड़ी को मिली है टीम में जगह?

Image

दिलशान मदुशंका (फोटो क्रेडिट ICC X)

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद अपनी टीम में एक और रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है। दिलशान मदुशंका बांए हाथ के मीडियम पेसर हैं उन्होंने श्रीलंका के लिए अबतक एक टेस्ट, 28 वनडे और 19 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 विकेट दर्ज हैं। सनराइजर्स के साथ जुड़ने के लिए उन्हें 75 लाख रुपये मिलेंगे। मधुशंका दूसरी बार किसी आईपीएल टीम से जुड़े हैं। इससे पहले वो मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा साल 2024 में रहे थे। मुंबई के साथ जुड़ने की तुलना में इस बार उन्हें काफी कम राशि मिली है।

ऐसा रहा है मदुशंका का टी20 करियर

दिलशान मदुशंका ने अबतक खेले 63 टी20 मैच की 62 पारी में 30.24 के औसत और 9.11 की इकोनॉमी के साथ 61 विकेट चटकाए हैं। 12 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उन्होंने श्रीलंका के लिए 19 मैच की 19 पारी में 29.50 के औसत और 9.36 की इकोनॉमी से 20 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। 24 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

मुंबई के लिए नहीं मिला था डेब्यू का मौका

दिलशान को दूसरी बार आईपीएल में किसी टीम के लिए खेलने का मौका मिला है। इससे पहले मुंबई इंडियन्स की टीम में वो शामिल थे लेकिन डेब्यू का मौका उन्हें नहीं मिल सका था। मुंबई ने उन्हें 4.6 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में जगह दी थी। इस लिहाज से देखें तो इस बार केवल बेस प्राइज(75 लाख रुपये) पर मदुशंका सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े हैं। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में इस बार हैदराबाद की जर्सी में मदुशंका का आईपीएल डेब्यू का सपना पूरा हो सकता है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article