क्रिकेट

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के बाद पैट कमिंस ने भरी हुंकार, होम ग्राउंड पर कांटे की टक्कर के लिए हो जाएं तैयार

Pat Cummins on Sunrisers Hyderabad defeat: मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह से हरा दिया। इस करारी मात के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने वापसी की उम्मीद जताई।

Image

पैट कमिंस (फोटो- BCCI/IPL)

Pat Cummins on Sunrisers Hyderabad defeat: सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 51 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से जीत दिलाई। ये सनराइजर्स हैदराबाद की टूर्नामेंट की चौथी हार थी और अब उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 3 में से 2 मैच जीतना बेहद जरूरी हैं।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद आठ विकेट पर 173 रन ही बना सकी, जिसका मुख्य कारण सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड की 30 गेंदों पर 48 रन और पैट कमिंस की 17 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी थी।जवाब में सूर्यकुमार के आक्रामक शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस 17.2 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंच गई।

कमिंस ने की सूर्या की तारीफ

हार के बाद सनराइजर्स के कप्तान कमिंस ने सूर्यकुमार की असाधारण पारी की तारीफ की। उन्होंने अपने टोटल को भी कम बताया और कहा कि' शायद स्कोर थोड़ा कम था, वानखेड़े में आप जितना बड़ा स्कोर चाहें वो डिफेंड करना चाहते हैं। आपको हमेशा ऐसा लगता है कि गेम में हैं, विकेट में थोड़ा सा बदलाव था इसलिए हम निश्चित रूप से खेल में थे। मुझे लगता है कि सनवीर ने हमें 150 के बजाय 170 तक पहुंचने में मदद की, आदर्श रूप से हमारे पास एक गेंदबाज होता। यह टी20 क्रिकेट है और यह हमेशा कारगर नहीं होता। स्काई ने वास्तव में अच्छा खेला। हमें घर पर खेलना पसंद है, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि आगे क्या होता है। आशा है कि कुछ और आतिशबाज़ी होगी।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article